spot_img

Araria : मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से झुलसे सभी खतरे से बाहर

अररिया : (Araria) जिले के पलासी के पिपरा बिजवार में मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से सभी घायल लाेग खतरे से बाहर हैं।जिला प्रशासन के निर्देश पर सिविल सर्जन डा.के.के.कश्यप की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया,जिसमे करंट लगने से झुलसे लोगों को खतरे से बाहर बताया गया है।

जारी हेल्थ बुलेटिन में ताजिया जुलूस के दौरान घायल कुल 14 लोगों के पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई है। घायलों में 8 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया,जबकि छह लोगों का इलाज पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद उन्हें स्वस्थ हालत अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाने की जानकारी दी गई।

सिविल सर्जन डा. के.के. कश्यप की अगुआई में वरीय चिकित्सक डा. जितेंद्र प्रसाद, अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा. आकाश कुमार द्वारा घायलों का समुचित इलाज किया गया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ के.के. कश्यप ने बताया की समुचित उपचार के बाद सभी घायलों के सेहत अब सामान्य बनी हुई है।

Mumbai : मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संतोष नायर (Santhosh Nair, a renowned actor in Malayalam cinema) का 65 वर्ष की उम्र में...

Explore our articles