spot_img

AMBERNATH : मेले में घूमने गया युवक का मोबाइल चोरी

अंबरनाथ : पत्नी के साथ महाशिवरात्रि के मेले में घूमने गए एक 28 वर्षीय युवक के जेब से भीड़ का फायदा लेकर किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस पैकेट मार की तलाश कर रही है। अंबरनाथ पूर्व कुर्ला कैंप इलाके में रहने वाला 28 वर्षीय त्रिलोक पाटिल महाशिवरात्रि की रात करीबन साढ़े 8 बजे पत्नी के साथ अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर के मेले का आनंद लेने गया था। मेले में भीड़ फायदा उठाकर किसी ने पाटिल के पैंट की जेब में रखा महंगा मोबाइल चोरी कर लिया। फिलहाल त्रिलोक पाटिल के शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पुलिस हवलदार वलवी कर रहे है।

Explore our articles