spot_img

Alwar: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

अलवर:(Alwar) जिले के लक्ष्गणगढ़ स्थित कठूमर रोड पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में इटेड़ा गांव निवासी महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटे के अलावा भतीजा शामिल है। मृतक दोनों इकलौते बेटे थे।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को भैरूबाबा के मंदिर से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ में कठूमर रोड पर तेज रफ्तार से आती कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चेतराम (25), महिला श्रीदेवी (30) और इशांत (8) की मौत हो गई। चेतराम भी महिला श्रीदेवी का भतीजा है। वह भी इकलौता बेटा था। महिला का आठ साल का बेटा भी इकलौता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

महिला श्रीदेवी के एक ही संतान थी। इशांत की भी मां के साथ मौत हो गई। अब पिता अमरचंद अकेले रह गए हैं। जो किसी फॉर्म हाउस पर खेती मजदूरी का काम करते हैं। वहीं मृतक चेतराम भी अपने मां-पिता का इकलौता चिराग था। एक बहन है। उसके पिता मोहनलाल खेती बाड़ी का काम करते हैं। चेतराम दुकान में मजदूरी करता था। हादसा शनिवार देर शाम हुआ। तीनों बाइक पर थे। इसी दौरान कठूमर रोड पर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इनमें से दो की मौके पर मौत हो गई थी। उनके वहीं पर शव रखे गए। वहीं महिला ने रात को अलवर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों शवों का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।

Explore our articles