Home latest Alipurduar: क्रिसमस के पूर्व लगी आग, एक दुकान जलकर खाक

Alipurduar: क्रिसमस के पूर्व लगी आग, एक दुकान जलकर खाक

0
381

अलीपुरद्वार:(Alipurduar) क्रिसमस पूर्व संध्या (christmas eve) पर अलीपुरद्वार के बड़ाबाजार में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड में बाज़ार की एक बड़ी दुकान जलकर खाक हो गई। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से बाजार की अन्य दुकानें बचा ली गईं। इस आग से बाजार में अफ़रा-तफ़री मच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो बजे रात को बाजार के एक नाइट गार्ड ने अलीपुरद्वार के बड़ाबाजार इलाके में एक खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते पूरे दुकान में आग लग गई। इसके बाद नाइट गार्ड के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर आये। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी दमकलकर्मियों का साथ दिया। इस आग में दुकान की तीन मंजिलें जलकर राख हो गईं।

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त दुकान में बच्चों के खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन का सामान भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के बाद दमकल कर्मियों का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इस अग्निकांड में होने वाले नुकसान का सटीक आकलन खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाया था।