Home latest Alipurduar: भाजपा के काउंटिंग एजेंटों को काउंटिंग सेंटर में प्रवेश से रोकने...

Alipurduar: भाजपा के काउंटिंग एजेंटों को काउंटिंग सेंटर में प्रवेश से रोकने का आरोप, तनाव

0
267

अलीपुरद्वार:(Alipurduar) पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले कालचीनी के काउंटिंग सेंटर पर तनाव फैल गया। मंगलवार सुबह से ही भाजपा समर्थकों ने विभिन्न आरोपों को लेकर मतगणना केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कालचीनी विधायक विशाल लामा भी मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

विधायक का आरोप लगाया कि भाजपा के मतगणना एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आयी। हालांकि, कालचीनी में साढ़े दस बजे तक गिनती शुरू नहीं हुई थी।

तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने मतगणना केंद्र में घुसकर झमेला पैदा करने की कोशिश है। पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें डीसीआरसी से बाहर निकाल दिया गया है।