spot_img

Ahmedabad : गुजरात में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुरू

राजकोट, सूरत समेत अन्य जिलों में मतदान को लेकर भारी उत्साह
अहमदाबाद : (Ahmedabad)
गुजरातभर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार यानी आज मतदान हाे रहा है। सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट में राजकोट बार एसोसिएशन के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। यहां प्रमुख पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में 3704 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें भाजपा का लीगल सेल इस बार चुनाव नहीं लड़ रहा है, लेकिन भाजपा समर्थित कार्याध्यक्ष पैनल चुनावी जंग में भाग्य आजमा रहा है।

राजकोट बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार रोचक हो गया है। यहां भाजपा खुद मैदान में नहीं है, लेकिन उसके समर्थन से उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। यहां समरस पैनल के अलावा भाजपा विरोधी बकुल राजाणी के नेतृत्व में सक्रिय पैनल चुनाव मैदान में है। बकुल राजाणी पिछले 4 वर्ष से बार एसोसिएशन के प्रमुख रह चुके हैं। सूरत में उदय पटेल और ब्रिजेश पटेल के बीच कांटे की टक्कर है। सूरत में 4978 मतदाता हैं। मतदान को लेकर वकीलों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4.30 बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

खेड़ा जिले के नडियाद बार एसोसिएशन में 4 सीट निर्विरोध हुई है। वहीं बाकी की 11 सीटों के लिए 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यहां 750 से अधिक मतदाता मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में लगातार दो बार जीत चुके अनिल वसंत गौतम तीसरी बार प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारी दर्ज कराई है। इनके विरुद्ध पारूलबेन मैदान में हैं। उप प्रमुख पद के लिए विलासकुमार अमिन और महेन्द्र मकवाणा, सचिव पद के लिए अशोक महीडा और सब्बीर मलेक चुनावी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर मनीष गोहिल निर्विरोध चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर रितेष पटेल निर्विरोध चुने गए हैं।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles