Home Ahmedabad Ahmedabad : सरकार ने मांगें मानीं, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Ahmedabad : सरकार ने मांगें मानीं, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

0
346

अहमदाबाद : गुजरात राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। कर्मचारी यूनियन ने राज्य सरकार द्वारा उनकी कई मांगें मान लेने के बाद यह फैसला किया। कर्मचारियों को बाकी एरियर्स दीपावली के पहले दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई मांगें हैं जिसके लिए कर्मचारी लंबे समय से सरकार के समक्ष गुहार लगा रहे थे।

रोडवेज कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई सौगात की घोषणा की। इसमें उनके बाकी एरियर्स को दीपावली से पहले चुकाया जाएगा। एचआरए नवंबर से चुकाया जाएगा। सीनियर और जूनियर कर्मचारियों का ग्रेड पे और वेतन मामले में चर्चा की जाएगी। वार्षिक छुट्टियों को लेकर परिपत्र जारी किया जाएगा। एसटी के कर्मचारियों जिनकी मौत हो चुकी है, उनके परिजनों को मुआवजा देने का निर्णय किया जाएगा। दीपावली के पहले पार्ट टाइम कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा। ओवर टाइम के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। फिक्स वेतन वाले कर्मचारियों को एक मुश्त फेस्टिवल एडवांस के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल वापसी से यात्रियों को होने वाली परेशानी भी खत्म हो गयी है। सरकार के साथ कर्मचारीय यूनियन के नेताओं की गुरुवार को बैठक हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने उनकी मांगों को मानने की घोषणा की। सरकार वर्ग-4 के कर्मचारियों को दीपावली बोनस देगी। प्रत्येक कर्मचारी को 7000 रुपये दीपावली बोनस दिया जाएगा। सरकार कर्मचारियों को एक मुश्त रुपया देगी। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत बोर्ड निगम के करीब 21 हजार कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।