spot_img

Agartala : बीएसएफ ने सीमा पर जब्त किए मादक पदार्थ, बांग्लादेशी मुद्रा

अगरतला : (Agartala) बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के सैनिकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर यूएनसी नगर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास तस्करी के प्रयास को विफल किया। इस दौरान, 19,99,800 बांग्लादेशी टाका की मुद्रा बरामद की गई, जो बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जायी जा रही थी।

साथ ही, बीएसएफ के जवानों ने फ़ेन्सिड्रील, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को भी रोकते हुए उन्हें जब्त किया। इनकी कीमत 14,18,924 रुपये बताई गई है।

Explore our articles