spot_img

रोज़ाना एक कविता: हमने अपने हाथों में

उदयभानु हंस

हमने अपने हाथों में जब धनुष सँभाला है,
बाँध कर के सागर को रास्ता निकाला है।

हर दुखी की सेवा ही है मेरे लिए पूजा,
झोपड़ी गरीबों की अब मेरा शिवाला है।

अब करें शिकायत क्या, दोष भी किसे दें हम?
घर के ही चिरागों ने घर को फूँक डाला है।

कौन अब सुनाएगा दर्द हम को माटी का,
‘प्रेमचंद’ गूंगा है, लापता ‘निराला’ है।

झोपड़ी की आहों से महल भस्म हो जाते,
निर्धनों के आँसू में जल नही है ज्वाला है।

मैंने अनुभवों का रस जो लिया है जीवन से,
कुछ भरा है गीतों में, कुछ ग़ज़ल में ढाला है।

आदमी का जीवन तो बुलबुला है पानी का,
घर जिसे समझते हो, एक धर्मशाला है।

दीप या पतंगे हों, दोनों साथ जलते हैं,
प्यार करने वालों का ढंग ही निराला है ।

फिर से लौट जाएगा आदमी गुफाओं में,
‘हंस’ जल्दी ऐसा भी वक्त आने वाला है ।

TePe Sigeman Chess 2026 : अर्जुन एरिगैसी ने दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को ड्रॉ पर रोका

माल्मो (स्वीडन) : (Malmö) टेपे सिगेमन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट के 31वें संस्करण में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी (Indian Grandmaster Arjun Erigaisi) ने शानदार...

Explore our articles