spot_img
Home latest New Delhi : तेजस एक्सप्रेस में बिरयानी में मक्खी मिलने पर ठेकेदार...

New Delhi : तेजस एक्सप्रेस में बिरयानी में मक्खी मिलने पर ठेकेदार पर एक लाख रुपये जुर्माना

0
27
New Delhi: Contractor fined ₹1 lakh after a fly is found in biryani on Tejas Express

नई दिल्ली : (New Delhi) अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (Ahmedabad-Mumbai Central Tejas Express) में एक यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत पर रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित कैटरिंग सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सेवा प्रदाता को लाइसेंस समाप्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। रेलवे के अनुसार यात्री ट्रेन संख्या 82902 (Train No. 82902) अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान उसे कॉम्बो मील में परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिली, जिसकी शिकायत उसने तत्काल की। शिकायत मिलते ही ट्रेन कैप्टन और ऑनबोर्ड कैटरिंग मैनेजर ने यात्री से मुलाकात कर असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। यात्री को भोजन बदलकर देने की पेशकश भी की गई, लेकिन उसने नया भोजन लेने से इनकार कर दिया।जांच के बाद रेलवे ने संबंधित विक्रेता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया तथा उसके लाइसेंस को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।