spot_img
Home latest New Delhi : एअर इंडिया का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा,...

New Delhi : एअर इंडिया का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा, जांच के आदेश

0
22
New Delhi: Air India flight enters Pakistani airspace; probe ordered

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया (Air India flight) की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ (‘go-around’) प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एअर इंडिया के अनुसार, यह घटना 22 जून को उड़ान संख्या एआई-479 के साथ हुई, जो दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। एयरलाइन ने बताया कि अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरते समय किसी कारण से विमान को गो-अराउंड प्रक्रिया अपनानी पड़ी। इसी दौरान विमान ने थोड़े समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। एयरलाइन ने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी गई है और आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कैसे हुआ हवाई क्षेत्र का उल्लंघन?
एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि विमान के चालक दल ने अमृतसर में गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान सीमित स्तर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। गो-अराउंड ऐसी प्रक्रिया होती है, जब किसी कारण से विमान पहली कोशिश में सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर पाता और उसे दोबारा ऊंचाई लेकर एक और प्रयास करना पड़ता है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद बढ़े सीमा तनाव के बाद भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।