spot_img
Home Education New Delhi : नीट-यूजी री-एग्जाम से पहले 20 जून को देश भर...

New Delhi : नीट-यूजी री-एग्जाम से पहले 20 जून को देश भर में मॉक ड्रिल

0
63
New Delhi: Nationwide Mock Drill on June 20 Ahead of NEET-UG Re-exam

नई दिल्ली : (New Delhi) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) शनिवार को देश भर में एक मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। यह ड्रिल 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम को सुरक्षित रूप से आयोजित करने की तैयारियों का हिस्सा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। NEET री-एग्जाम (NEET-UG re-examination) दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इसमें शामिल हो रहे हैं। दिव्यांग उम्मीदवार, जो अतिरिक्त समय पाने के हकदार हैं, उन्हें शाम 6.20 बजे तक परीक्षा लिखने की अनुमति होगी। इसमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स सिटी लेवल के कामकाज की देखरेख करेंगे। एग्जाम सेंटर्स की स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर (Center superintendents and invigilators) नियुक्त किए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित कुल 2 लाख से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें।