spot_img
Home Kolkata Kolkata : विश्व संगीत दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- संगीत...

Kolkata : विश्व संगीत दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, कहा- संगीत मानव सभ्यता की सुंदर अभिव्यक्ति

0
27
Kolkata: Mamata Banerjee's message on World Music Day; calls music a beautiful expression of human civilization

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के अवसर पर रविवार को सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी किया। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्टर साझा करते हुए संगीत की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

ममता बनर्जी ने कहा कि शब्दों और सीमाओं से परे संगीत मानव सभ्यता की सबसे सुंदर अभिव्यक्तियों में से एक है। यह एक ऐसी सार्वभौमिक लय है, जो लोगों को प्रेरणा देती है, मन को सुकून पहुंचाती है और पीढ़ियों को आपस में जोड़कर रखती है। उन्होंने इस शाश्वत संगीत परंपरा को सम्मान देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फ्रांस में लोकप्रिय संगीत उत्सव फेट द ला म्यूजिक (Fête de la Musique)से हुई थी, जिसका अर्थ है ‘संगीत का विश्व उत्सव’।

साल 1981 में फ्रांस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री जैक लैंग (Jack Lang) ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की पहल की। इसके बाद 1982 से 21 जून को दुनिया भर में वर्ल्ड म्यूजिक डे या अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के रूप में पहचान मिली।

संगीत को लेकर माना जाता है कि अच्छी धुन और भावपूर्ण गीत सीधे लोगों के दिल को छूते हैं। यही वजह है कि संगीत कभी किसी भाषा या सीमा में बंधा नहीं रहा और पूरी दुनिया को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है।