spot_img
Home Business New Delhi/Mumbai : शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी...

New Delhi/Mumbai : शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 607 अंक टूटा

0
12
New Delhi/Mumbai: Five-day stock market rally halts; Sensex drops 607 points

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) शेयर बाजार (stock market) में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आईटी शेयरों (IT stocks) में भारी बिकवाली से घरेलू शेयर (Domestic markets) बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में 607 अंक और निफ्टी में 155 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एक्सेंचर के सतर्क आय अनुमान के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सेचज (Bombay Stock Exchange) (बीएसई) का सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 फीसदी टूटकर 76,802.90 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 940.26 अंक तक लुढ़क गया था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (एनएसई) का निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 24,013.10 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह घरेलू बाजार में पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई। इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 3,577.43 अंक यानी 4.84 फीसदी और निफ्टी 1,006.4 अंक यानी 4.34 फीसदी चढ़ गया था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस को हुआ। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एनटीपीसी जैसे शेयर बढ़त में रहे। वहीं, निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (South Korea’s Kospi) मामूली गिरावट में रहा, जबकि जापान का निक्की (Japan’s Nikkei) बढ़त में रहा। चीन का शंघाई और हांगकांग का बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 फीसदी गिरकर 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, रुपया शुक्रवार को शुरुआती बढ़त खोते हुए अंत में छह पैसे मजबूत होकर 94.34 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 254.36 अंक यानी 0.33 फीसदी उछल कर 77,409.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 82.30 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 24,168 के स्तर पर बंद था।