
जोधपुर : (Jodhpur) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) गुरुवार को जोधपुर में अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhagya Vidhata) के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगी। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता एवं निर्माता जयंतीलाल गाडा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। शहर के पेन इंडिया मॉल (city’s Pen India Mall) (इंडियाबुल्स) में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यह फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म भारत भाग्य विधाता एक ऐसे अध्याय को रुपहले पर्दे पर लेकर आई है, जिसे इतिहास और चर्चाओं में ज्यादा स्थान नहीं मिला। फिल्म उन नर्सों और वार्ड बॉयज की बहादुरी को केंद्र में रखकर बनाई गई है, जिन्होंने वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए भीषण आतंकी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का फोकस उन सामान्य लोगों पर है, जिन्होंने असाधारण साहस का परिचय देते हुए संकट की घड़ी में मानवता का जीवंत उदाहरण पेश किया। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
ट्रेलर में भय, संघर्ष और साहस के बीच मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है, जिनकी बहादुरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म में कंगना ने नर्स की भूमिका को पर्दे पर बेहतरीन ढंग से निभाया है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थाटे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान ने (Girija Oak, Smita Tambe, Amrita Namdev, Isha Dey, Priya Berde, Asha Shelar, Suhita Thatte, Rasika Aghase, Aditya Mishra, and Zahid Khan) प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। डॉ. जयंतीलाल गाडा (पीईएन स्टूडियोज) की प्रस्तुति में बनी यह फिल्म यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस (produced by Pen Studios, Manikarnika Films, and Paramhans Creations) ने निर्मित की है।


