
मुंबई : (Mumbai) अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Ajay Devgn’s highly anticipated comedy film, ‘Dhamaal 4’) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन (Directed by Indra Kumar) में बनी यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 (hit theaters on July 10, 2026) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसे 17 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म एक सप्ताह पहले ही दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही है। रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “साल का सबसे रोमांचक और अनोखा खजाना ढूंढने का खेल 10 जुलाई से शुरू हो रहा है।” फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा (Ajay Devgn, actors Arshad Warsi, Riteish Deshmukh, Javed Jaffrey, and Sanjay Mishra) एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, इस बार रवि किशन और संजीदा शेख (Ravi Kishan and Sanjeeda Shaikh) भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी खजाने “ट्रेजर ऑफ लाइफ” (Treasure of Life) की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। खजाने की तलाश में निकली पूरी टोली कई अजीबोगरीब और हास्यास्पद परिस्थितियों में फंसती है, जिससे हंसी और अफरा-तफरी का सिलसिला शुरू हो जाता है। टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज (T-Series Films, Maruti International, and Panorama Studios) के बैनर तले बनी ‘धमाल 4’ को साल 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।


