spot_img

New Chandigarh : भारत-अफगानिस्तान टेस्ट पहला दिन: राहुल और गिल के शतकों से भारत मजबूत स्थिति में

New Chandigarh: India-Afghanistan Test Day 1 – India in strong position thanks to centuries from Rahul and Gill

न्यू चंडीगढ़ : (New Chandigarh) सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल (opener KL Rahul and captain Shubman Gill) के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं।

पहली बार पुरुष टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहे न्यू चंडीगढ़ में गर्म मौसम के बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि शुरुआती ओवरों में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने मुश्किलें खड़ी कीं। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद सलीम (Azmatullah Omarzai and Mohammad Salim) ने नई गेंद से असमान उछाल और स्विंग हासिल करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। इसी दौरान केएल राहुल 16 रन पर जीवनदान भी पा गए, जब जियाउर अहमद की गेंद पर विकेटकीपर के पास कैच गया लेकिन अफगानिस्तान ने डीआरएस नहीं लिया। बाद में रिप्ले में राहुल के बल्ले का किनारा दिखाई दिया।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कुछ आक्रामक शॉट लगाए, लेकिन 32 गेंदों में 24 रन बनाकर मोहम्मद सलीम का पहला टेस्ट विकेट बने। इसके बाद बी साई सुदर्शन और राहुल (B Sai Sudharsan and Rahul) ने पारी को संभाला। साई सुदर्शन ने शुरुआत से आत्मविश्वास दिखाया और तेजी से रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

साई सुदर्शन अपने पहले टेस्ट शतक के करीब दिखाई दे रहे थे, लेकिन 81 रन पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और भारतीय मध्यक्रम को मजबूती दी।

दूसरी ओर राहुल ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने शुरुआती चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को पार किया और 100 रन बनाकर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरी बार था जब राहुल ठीक 100 रन पर आउट हुए। राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल (captain Shubman Gill) ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने थके हुए अफगान गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाया और बेहतरीन स्ट्रोकप्ले के साथ अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। गिल दिन का खेल समाप्त होने तक 103 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ऋषभ पंत ने भी संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। अपने 50वां टेस्ट मैच में खेल रहे पंत ने शुरुआत में सावधानी बरती और बाद में स्पिनर अब्दुल मलिक के खिलाफ तीन छक्के लगाकर तेजी से रन जुटाए। पंत 50 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम (Mohammad Salim) सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 67 रन देकर 2 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

भारत – 368/3 (85 ओवर)

शुभमन गिल 103 रन नाबाद, केएल राहुल 100, बी साई सुदर्शन 81, ऋषभ पंत 50 रन नाबाद

अफगानिस्तान – मोहम्मद सलीम 2/67

Explore our articles