spot_img

Chandigarh : लुधियाना स्टेशन पर हादसा, नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा, सभी यात्री सुरक्षित


Chandigarh: Incident at Ludhiana station; toilet in a sleeper coach of the New Delhi-Katra train breaks apart with a loud blast; all passengers safe.

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के लुधियाना (Ludhiana railway station in Punjab) में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो कोच को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई और जोरदार धमाके के साथ शौचालय दो हिस्सों में टूट गया। धमाके से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) (New Delhi-Shri Mata Vaishno Devi Katra Special (04081) नाम की यह ट्रेन शनिवार सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई थी। गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेन फुल चल रही थी। वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन सुबह ९ बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन जैसे ही अगले स्टेशन के लिए चलने लगी तो ट्रेन की बोगी एस-टू के शौचालय में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और स्टेशन पर अफरातफरी फैल गई।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, जीआरपी तथा आपीएफ की टीमें मौके पर पहुंची। लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा (Ludhiana ADCP Sameer Verma) ने बताया कि हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गेयर बदलते समय जब ईंजन ने बोगियों को आगे की तरफ खींचा तो यह कलंप टूट गया। ट्रेन के एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में अचानक दरार आ गई थी। यह कोई ब्लास्ट या विस्फोट नहीं था। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम संजीव कुमार (Sanjeev Kumar, the DRM of the Ferozepur Railway Division) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन चलने लगी तो एस-2 बोगी का एन पैनल ब्रेक हो गया। ट्रेन में तैनात स्टाफ ने गाड़ी रुकवा दी। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद चेक किया गया। दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है जो इसकी जांच करेगी।

New Delhi : सिटी यूनियन बैंक हर तीन शेयर पर देगा एक बोनस शेयर, 12 जून है रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली : (New Delhi) सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का...

Explore our articles