spot_img

Mumbai : नीट परीक्षा को लेकर सुपर एक्टिव हुए सीएम


Mumbai: CM Takes Proactive Measures Regarding NEET Exam

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने नीट परीक्षा (NEET examination) को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वर्षा निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह (Manisha Mhaiskar (Additional Chief Secretary, Home Department), Sadanand Date (Director General of Police), and Abhishek Singh (Director General, National Testing Agency) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी प्रणाली (CCTV systems) को पूरी तरह सक्रिय रखने और साइबर सुरक्षा के मजबूत इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

छात्रों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान
बैठक में अधिकारियों को परीक्षा के दिन बिजली, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और बारिश से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए।

अफवाहों पर रहेगी कड़ी नजर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी और अफवाहों का तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि गलत सूचनाओं से छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए प्रशासन को सक्रिय रहना होगा।

पुणे और लातूर केंद्रों पर विशेष निगरानी
देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और लातूर के परीक्षा केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बिजली आपूर्ति, पेयजल और मानसून संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Explore our articles