
कोलकाता : (Kolkata) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने साल 2026 के राज्यसभा चुनाव और उप-चुनाव (Rajya Sabha elections and by-elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कई राज्यों में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के संकेत दिए हैं। हाईकमान ने अनुभवी चेहरों और क्षेत्रीय क्षत्रपों पर बड़ा दांव खेला है।
दिग्गजों को मिला मौका, क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से अपने कद्दावर नेता ताई तागाक (Tai Tagak) को मैदान में उतारा है। वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी (A. Sharda Devi) को टिकट देकर पूर्वोत्तर में पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है। मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल (Tarun Chugh and Rajneesh Agarwal) को उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान में भी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है। यहाँ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और अलका गुर्जर (Dr. Satish Poonia and Alka Gurjar) को उच्च सदन भेजने की तैयारी है।


