
मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि नारी शक्ति विधेयक को लेकर हमारा कभी न तो विरोध था न ही आगे रहेगा। लेकिन जिस तरह से सरकार ने पहले डिलिमिटेशन के तहत लोकसभा की सीटों में 50% वृद्धि का वादा किया और फिर वादाखिलाफी की, हमारा उस पर विरोध था।
मुंबई के परेल स्थित एक मराठी चैनल (Marathi news channel in Parel) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना ही उनके सामाजिक परिवर्तन को परिभाषित करता है। हालांकि महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना के तहत अब 1.25 करोड़ महिलाओं को उनका पैसा मिलना बंद हो गया है जो उनके साथ अन्याय है। सुले ने इस बात से भी इनकार किया कि डीएमके, इंडी गठबंधन से बाहर हो कर एनडीए में शामिल होने जा रही है।


