spot_img

Mumbai : ‘लड़की बहिन योजना’ को धीरे-धीरे बंद कर रही है महाराष्ट्र सरकार : रोहित पवार

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) (Nationalist Congress Party) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) पर अनिवार्य ई-केवाईसी सत्यापन के बहाने ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ (‘Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana’) को जानबूझकर कमजोर करने और लाभार्थियों को बाहर करने का आरोप लगाया। एक्स’ पर जारी पोस्ट में रोहित पवार (Rohit Pawar) ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों से पहले इस फ्लैगशिप योजना में करीब 2.47 करोड़ महिलाएं पंजीकृत थीं , लेकिन अब सत्यापन के नाम पर लगभग 81 लाख महिलाओं को सूची से हटा दिया गया है, जिससे लाभार्थियों की संख्या घटकर लगभग 1.66 करोड़ से 1.77 करोड़ के बीच रह गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-केवाईसी (e-KYC) तो बस एक बहाना है, असली मकसद इस योजना को चरणों में धीरे-धीरे बंद करना है।

Explore our articles