spot_img

New Delhi : सीबीएसई अधिकारियों पर गिरेगी गाज, शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की आंतरिक जांच

New Delhi: The Axe to Fall on CBSE Officials; Ministry of Education Launches Internal Probe

नई दिल्ली : (New Delhi) सीबीएसई के अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही एक्शन होने वाला है, क्योंकि शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने एक विवादित टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और बोर्ड के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में गंभीर कमियों को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग’ (‘On-Screen Marking’) (OSM) सिस्टम से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पर CBSE के एक डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार, अब तक दी गई सफाई से मंत्रालय पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ है और अब बोर्ड के भीतर कई स्तरों पर जवाबदेही तय किए जाने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मंत्रालय उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। जिम्मेदारी तय की जाएगी। सूत्रों ने आगे कहा कि अगर प्रक्रियागत चूक या लापरवाही साबित होती है तो अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।”

Explore our articles