
अहमदाबाद : (Ahmedabad) लगातार दूसरी खिताब जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (Royal Challengers Bangalore captain Rajat Patidar) का ध्यान अब इस पर है कि लगातार तीसरी बार यह कैसे किया जाए? गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर सोमवार तड़के करीब एक बजे आईपीएल ट्रॉफी (IPL trophy) के साथ संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे पाटीदार के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी।
रजत पाटीदार की खुशी
बगल में रखी ट्रॉफी को बीच-बीच में देखना और उसे महसूस करना कप्तान की संतोष्टि को दिखा रहा था। इस पल को और भी खास बनाने वाली बात इसका समय था क्योंकि यह उनका 33वां जन्मदिन भी था। उन्होंने कहा, आज मेरा जन्मदिन है और इससे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता। हमने लगातार दो खिताब जीते हैं, इसका जश्न मनाएंगे, लेकिन अब ध्यान इस बात पर होगा कि लगातार तीसरी बार यह कैसे किया जाए। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
दबदबा और विश्वास
इस बार दबदबा : दोनों खिताबी सफर की तुलना में उन्होंने कहा, 2026 का खिताब कहीं न कहीं पहले से तय सा लग रहा था, क्योंकि लीग चरण में टीम का दबदबा साफा दिखाई दिया था। पिछले साल काफी दबाव था, इस साल मैं ज्यादा शांत था। मुझे भरोसा था कि अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो आरसीबी के लिए दूसरा खिताब जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर मैं बहुत ज्यादा भावनाएं जाहिर नहीं करता। बेशक आपको समर्थन की जरूरत होती है और मुझे टीम प्रबंधन व खिलाड़ियों से भरपूर समर्थन मिला।


