
घरेलू दरों में कोई बदलाव नहीं, नई दरें सोमवार रात से लागू
नई दिल्ली : (New Delhi) तेल विपणन कंपनियों (Oil marketing companies) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (international flights) संचालित करने वाली विमानन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में करीब 27 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं।
कटौती के बाद विदेशी एयरलाइनों (foreign airlines) के लिए एटीएफ की कीमत 400 डॉलर प्रति किलोलीटर से अधिक घटकर लगभग 1,100 डॉलर प्रति किलोलीटर रह गई है। इससे पहले मई में इसकी कीमत बढ़ाकर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर कर दी गई थी।
वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्षेत्र में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का असर अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार पर लगातार देखा जा रहा है।
घरेलू उड़ानों के लिए 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर
वहीं घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ का मूल्य 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर पर स्थिर बना हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू विमानन क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए कीमतों को स्थिर रखा है। इससे घरेलू एटीएफ की बिक्री पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को कुछ वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है।


