spot_img

Lucknow : राजधानी में चार संविदा कर्मियों ने लगाई आग

Lucknow: Four Contractual Workers Set Themselves on Fire in the Capital

लखनऊ : (Lucknow) राजधानी लखनऊ (state capital, Lucknow) में रोडवेज के चार संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में आत्मदाह का प्रयास किया। कालीदास मार्ग स्थित लालबत्ती चौराहे (Lalbatti intersection on Kalidas Marg) पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार आत्मदाह का प्रयास करने वालों में औरैया के मुकेश सैनी, उन्नाव के ज्ञानेंद्र रावत, कानपुर नगर के नितिन श्रीवास्तव और गोंडा के अभिषेक सिंह (Mukesh Saini from Auraiya, Gyanendra Rawat from Unnao, Nitin Srivastava from Kanpur Nagar, and Abhishek Singh from Gonda) शामिल हैं। सभी दुबग्गा डिपो (Dubagga Depot) में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संविदा कर्मचारियों को निजी आउटसोर्सिंग व्यवस्था में समायोजित किए जाने की तैयारी के विरोध में यह कदम उठाया गया। पुलिस सभी कर्मचारियों को गौतमपल्ली थाने (Gautampalli police station) ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles