spot_img

Ahmedabad : मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत

Ahmedabad: Launch of Two Pairs of Special Trains Between Mumbai and Ahmedabad

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई और अहमदाबाद (Superfast Special trains between Mumbai and Ahmedabad) के बीच विशेष किराये पर दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन संख्या 09021/09022 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल (शताब्दी रेक, अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित) 31 मई 2026 (रविवार) को मुंबई सेंट्रल से सुबह 06:20 बजे और अहमदाबाद से दोपहर 15:10 बजे संचालित होगी। दूसरी ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 1 जून 2026 (सोमवार) को तड़के 03:50 बजे अहमदाबाद से चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल उसी दिन रात 23:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:00 बजे वटवा पहुंचेगी।

Explore our articles