spot_img

New Delhi : बीसीसीआई ने आईपीएल में स्मार्ट चश्मों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

New Delhi: BCCI Imposes Complete Ban on Smart Glasses in the IPL

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (Anti-Corruption Security Unit) (ACSU) ने IPL के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने इन चश्मों में मौजूद उन्नत संचार सुविधाओं को सुरक्षा और भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के लिए खतरा बताया है।

लाइव स्ट्रीमिंग और कॉलिंग सुविधा बनी चिंता का कारण
BCCI (BCCI) के अनुसार इन उपकरणों में लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट संदेश और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं हैं। इसलिए इन्हें ‘ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण’ और ‘संचार उपकरण’ दोनों श्रेणियों में रखते हुए PMOA क्षेत्र में रखने या उपयोग करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

SLO के पास जमा कराना होगा, उल्लंघन पर जुर्माना
BCCI ने निर्देश दिया है कि मैच के दिन PMOA में प्रवेश करते समय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मोबाइल, स्मार्टवॉच के साथ स्मार्ट चश्मे भी सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा करें। उल्लंघन पर IPL 2026 के न्यूनतम मानकों के तहत जुर्माना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

पहले भी कड़े हुए हैं नियम
इस सत्र में कई आचार संहिता उल्लंघन सामने आने के बाद BCCI पहले ही कड़े निर्देश जारी कर चुका है। खिलाड़ियों के बिना अनुमति देर रात बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। ‘हनी ट्रैप’ जैसी आशंकाओं को देखते हुए होटल कमरों में मेहमानों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी रोमी भिंडर को (Romi Bhinder) डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर एक लाख रुपए का जुर्माना हो चुका है।

Explore our articles