spot_img

Patna : गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 7 लोगों को बचाया गया, 4 लापता

Patna: 3 Dead, 7 Rescued, 4 Missing After Boat Capsizes in River Ganga

पटना : (Patna) बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र (Barh police station area in Bihar’s Patna district) में गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। बाढ़ के उमानाथ घाट के पास छोटी नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग लापता हैं। वहीं 7 लोगों को राहत और बचाव दल ने बचा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट (Umanath Ghat) के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों का दल मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी में डूबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर तलाश अभियान चलाई जा रही है।

जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार राहत एवं बचाव दल द्वारा 7 लोगों को बचा लिया गया है। 3 लोगों का शव मिला है। 4 लोगों की ख़ोज की जा रही है। जिला प्रशासन, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, पटना आपस में समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ एवं पुलिस उपाधीक्षक, बाढ़ के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ 4 लोगों की ख़ोज की जा रही है। पटना के ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. (Patna District Magistrate Dr. Tyagarajan S.M) द्वारा बाढ़ में घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Paschim Bardhaman : भाजपा नेताओं से गुप्त बैठक के आरोप में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष हिरासत में

पश्चिम बर्दवान : (Paschim Bardhaman) जिले के दुर्गापुर में बुधवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर-1 (Trinamool Congress's Durgapur-1) ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष को...

Explore our articles