spot_img

Mumbai : ‘डॉन 3’ विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी

Mumbai: Manoj Bajpayee Speaks on the 'Don 3' Controversy

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ (‘Don 3’) को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) (Western India Cine Employees) ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत फेडरेशन से जुड़े सदस्य रणवीर की किसी भी परियोजना में काम नहीं करेंगे। इस पूरे विवाद पर अब अभिनेता मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अपनी आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ (‘Governor’) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, “हम सभी लोग इस मामले के बारे में सिर्फ सोशल मीडिया और खबरों के जरिए ही जान रहे हैं। हमारे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन एक सहकर्मी और साथी कलाकार होने के नाते मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि उम्मीद है यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।” मनोज का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ में मुख्य भूमिका के लिए चुना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की तैयारी पूरी होने के बाद रणवीर ने अचानक परियोजना से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद निर्माताओं ने दावा किया कि प्रोडक्शन पर भारी खर्च हो चुका है और रणवीर के फैसले से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। इसी वजह से अभिनेता से करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई। मामला सुलझ न पाने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फेडरेशन ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की।

Explore our articles