spot_img

New Delhi : हुंडई मोटर इंडिया वाहनों के दाम 12,800 रुपये तक बढ़ाएगी

New Delhi: Hyundai Motor India to Hike Vehicle Prices by Up to ₹12,800

नई दरें 1 जून से होंगी लागू
नई दिल्ली : (New Delhi)
मारुति के बाद अब हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपने वाहनों के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है। वाहन निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने कार की कीमतों में मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपये तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि बढ़ती उत्पादन लागत, महंगे कच्चे माल और संचालन खर्च में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। हुंडई मोटर (Hyundai Motor) ने कहा कि 8 अप्रैल को शेयर बाजार को दी सूचना में कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण अपने सभी वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘‘मूल्य वृद्धि अधिकतम 12,800 रुपये तक होगी। यह कीमत मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।’’ हुंडई ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। हुंडई ने ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रयासरत है लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।’’

उल्लेखनीय है कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd.) (HMIL) दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता भी है। वर्ष 1996 में स्थापित यह कंपनी भारतीय बाजार में क्रेटा और वेन्यू (Creta and Venue) जैसी लोकप्रिय एसयूवी और सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है।

Explore our articles