spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

Kolkata: West Bengal STF Arrests Trinamool MLA Dilip Mandal from Odisha

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (West Bengal Police’s Special Task Force) (एसटीएफ) और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ने दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल (Dilip Mandal—the Trinamool MLA from Bishnupur) को ओडिशा के पुरी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कोलकाता लाया जाएगा।मंडल का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है वीडियो में उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 14 मई को पैलान स्थित उनके घर पर छापा मारा। वह घर पर नहीं मिले। बताया गया है कि दो दिन पहले एसटीएफ को सूचना मिली कि दिलीप मंडल पुरी के ‘ब्लू लिली’ होटल (‘Blue Lily’ hotel in Puri) में ठहरे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने होटल में छापा मारा। रजिस्टर की जांच के बाद पुलिस ने उनके कमरे में पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस पहले ही विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल (MLA’s son, Arghya Mandal) को गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से आग्नेयास्त्र बरामद होने का भी दावा किया गया था। इसी मामले में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद दिलीप मंडल ने कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) का दरवाजा खटखटाया । उन्होंने गिरफ्तारी से सुरक्षा और अपने खिलाफ दर्ज कई एफआईआर रद करने की मांग की थी। यह याचिका अदालत में लंबित है।

Mumbai : ट्रोलिंग के बीच अनन्या के सपोर्ट में आईं शोभा डे, ट्रोलिंग को अनुचित बताया

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ("Chand Mera Dil") के गाने में अभिनेत्री अनन्या पांडे के भरतनाट्यम से प्रेरित डांस को लेकर सोशल...

Explore our articles