
मुंबई : (Mumbai) रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ (Reliance Industries’ digital arm, ‘Jio Platforms) ने आकाश अंबानी को कंपनी का मैनेजिंग (Akash Ambani as the company’s Managing Director) डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से ठीक पहले की गई है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है और वे अगले 5 साल तक इस पद पर रहेंगे।
मई के अंत या जून में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स संभव
बाजार विशेषज्ञों और रेगुलेटरी फाइलिंग के संकेतों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स मई के अंत या जून के महीने में अपने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) (Draft Red Herring Prospectus) फाइल कर सकता है। आकाश अंबानी को एमडी बनाने के फैसले को इसी लिस्टिंग की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत कर निवेशकों को एक स्पष्ट विजन देना चाहती है।


