spot_img

Mumbai : अमेरिकी नागरिकता की खबरों के बीच घिरे मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ

Mumbai: Famous Punjabi Singer Diljit Dosanjh Embroiled in Controversy Amid Reports of US Citizenship

मुंबई : (Mumbai) दुनियाभर में ‘मैं हूं पंजाब’ का नारा बुलंद करने वाले मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Famous Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh) इन दिनों एक नई विवादित रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां हाल ही में उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब सामने आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि दिलजीत अब कानूनी रूप से भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है।

रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत ने साल 2022 में गुपचुप तरीके से अमेरिका की नागरिकता ले ली थी और अब वे अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा करते हैं। बताया जा रहा है कि 1 सितंबर 2022 के बाद से वे ई-वीजा के जरिए भारत आ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास ओसीआई (Overseas Citizen of India) कार्ड भी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट वर्ष 2018 में मुंबई से जारी हुआ था, जिसे बाद में सरेंडर कर दिया गया। इससे पहले उनका एक पासपोर्ट जाम्बिया से जारी होने की बात भी सामने आई है।

खबरों में यह भी कहा गया है कि दिलजीत की पत्नी संदीप कौर (Diljit’s wife, Sandeep Kaur) भी अमेरिकी नागरिक हैं और अमेरिकी नागरिकता के आवेदन के दौरान दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने पांच बेडरूम वाले बंगले का पता दिया था। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सामाजिक संगठन ‘जागो पंजाब मंच’ समेत कई समूह उन्हें पंजाब की राजनीति में आने का न्योता दे चुके हैं। हालांकि दिलजीत पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और वे सिर्फ संगीत और अभिनय पर ध्यान देना चाहते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भविष्य में दिलजीत राजनीति में आने का फैसला करते हैं, तो उन्हें भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय नागरिकता अधिनियम (Indian Citizenship Act) के तहत किसी विदेशी नागरिक को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने से पहले भारत में कम से कम 12 साल तक निवास करना आवश्यक होता है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दिलजीत या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Islamabad : बलोचिस्तान में बीएलए के हमले में पाकिस्तानी सेना के 8 सैनिक मारे गए, 7 लड़ाकों की भी मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) बलोचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान सेना के काफिले पर बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) (BLA) ने बड़ा हमला किया है। बलूचिस्तान...

Explore our articles