
मुंबई : (Mumbai) दिवंगत अभिनेता इरफान खान (late actor Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म ‘लॉगआउट’ (2025) (Logout (2025) में देखा गया था। फैंस लंबे समय से उनकी आगामी परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि बाबिल अपने अभिनय करियर में एक रोमांचक और नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका यह सफर उन्हें बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ की राह पर ले जाएगा। इसके लिए बाबिल ने फिल्म निर्माता बाबू जनार्दनन (filmmaker Babu Janardhanan) से हाथ मिलाया है।
मलयालम सिनेमा में बाबिल की बड़ी तैयारी
बाबिल ने मलयालम सिनेमा (debut in Malayalam cinema) में डेब्यू करने के लिए अपनी कमर कस ली है। वह निर्माता जनार्दन की आगामी निर्देशित फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ से दर्शकाें का मनोरंजन करते दिखेंगे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस परियोजना के जरिए बाबिल मलयालम कहानी कहने की समृद्ध और सूक्ष्म दुनिया में कदम रखेंगे। सूत्र ने बताया कि परियोजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन शूटिंग मई में शुरू होने की उम्मीद है।
फिल्म के लिए लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं अभिनेता
सूत्र ने कहा, “बाबिल सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैड वर्क, बैग ड्रिल, क्लिंच तकनीक, स्पैरिंग और स्ट्रेंथ कंडीशनिंग शामिल हैं।” फिल्म में उनके साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर और जॉनी एंटनी जैसे सितारे दिखेंगे। इसके अलावा, बाबिल एक और फिल्म में भी दिखेंगे, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। मार्च में, उन्होंने भोपाल में शूटिंग शुरू की थी और अपडेट दिया था कि वह काम पर लौट आए हैं।


