
मुंबई : (Mumbai) अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Ananya Panday and Lakshya Lalwani’s film, ‘Chand Mera Dil,’) लंबे समय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 11 मई को निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। विवेक सोनी के निर्देशन (Directed by Vivek Soni) में बनी यह फिल्म प्यार, रोमांस, गहन भावनाओं और ड्रामे से भरपूर है। इसका टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और खासतौर पर गानों को लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 55 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत चांदनी (अनन्या) और आरव (लक्ष्य) के झगड़े से होती है। फिर कहानी दोनों के रोमांटिक रिश्ते और नई केमिस्ट्री को दर्शाता है। हालांकि, आरव की एक गलती उनके प्यार भरे रिश्ते में दरार डालने का काम करती है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी प्यार, दर्द और दूरियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन (Produced by Karan Johar’s Dharma Productions) द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 मई को रिलीज (film is set to release on May 22) होगी।


