
मुंबई : (Mumbai) एकता कपूर की मशहूर हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘रागिनी MMS’ (Ekta Kapoor’s renowned horror-thriller franchise, ‘Ragini MMS’) के तीसरे भाग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘रागिनी 3’ में अब तमन्ना भाटिया के साथ आयुष शर्मा ‘ (Ragini 3′ alongside Tamannaah Bhatia) की एंट्री हो गई है। फिल्म में आयुष मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिससे पर्दे पर पहली बार उनकी और तमन्ना की ubZ जोड़ी देखने को मिलेगी। एकता के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है।
बड़े पर्दे पर दिखेगी आयुष-तमन्ना की जोड़ी
जानकारी के मुताबिक, निर्माता एकता कपूर (producer Ekta Kapoor) ने इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) को साइन किया है। इस फिल्म में आयुष एक महत्वपूर्ण रोल निभाते दिखेंगे, जो फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगा। ये पहला मौका होगा, जब तमन्ना और आयुष किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ (‘Khoobsurat’ and ‘Veere Di Wedding’) जैसी फिल्में बना चुके मशहूर निर्देशक शशांक घोष संभालेंगे।
‘रागिनी 3’ के लीड कलाकार अब पूरी तरह तैयार
आयुष शर्मा की एंट्री के साथ ही फिल्म की लीड कास्टिंग पूरी हो गई है। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और नरगिस फखरी (Aamir Khan’s son, Junaid Khan, and Nargis Fakhri) शामिल हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में तमन्ना भाटिया, आयुष और जुनैद दोनों के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, वहीं नरगिस फखरी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी, जो कहानी में रोमांच का तड़का लगाएंगी। ‘रागिनी 3’ में रोमांच, कॉमेडी और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। ये फिल्म ‘रागिनी MMS’ (Ragini MMS) फ्रेंचाइजी से बिल्कुल अलग होगी, जो अब तक अपने कामुक कंटेंट के लिए जानी जाती थी। इस नई फिल्म का पूरा ध्यान अपनी पुरानी ‘हॉरर-कामुक’ जड़ों को पीछे छोड़ते हुए ‘शुद्ध डरावनी कहानी’ और अलौकिक शक्तियों पर होगा, जिसे हर तरह के दर्शक देख सकेंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसकी शूटिंग जुलाई, 2026 में शुरू होगी।
इस साल के अंत में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


