spot_img
Home Business New Delhi : एयर इंडिया ने शुरू की खर्चों में कटौती

New Delhi : एयर इंडिया ने शुरू की खर्चों में कटौती

0
34
New Delhi: Air India Initiates Cost-Cutting Measures

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ती परिचालन लागत के बीच एयर इंडिया ने खर्चों पर सख्ती शुरू कर दी है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Campbell Wilson) ने कर्मचारियों को गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाने और अनावश्यक व्यय टालने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार विल्सन ने मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लागत नियंत्रण की जरूरत पर जोर देते हुए कर्मचारियों से फिजूल खर्च रोकने, जहां संभव हो वहां दरों की पुनर्समीक्षा करने और गैर-आवश्यक खर्च स्थगित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व में होने वाले नुकसान को रोकने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

विल्सन ने एयरलाइन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (Sanjay Sharma) और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी Ravindra Kumar GP के साथ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए।

‘वेरिएबल पे’ जारी, प्रमोशन भी मिलेगा
एयर इंडिया प्रबंधन (Air India’s management) ने कर्मचारियों की छंटनी की आशंका से इनकार किया है। रवींद्र कुमार ने कहा कि कंपनी पिछले वित्त वर्ष का ‘वेरिएबल पे’ जारी रखेगी और तय पदोन्नतियां भी लागू होंगी। हालांकि अनिश्चित आर्थिक माहौल को देखते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि को कम से कम एक तिमाही के लिए टाल दिया गया है।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों और विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों का एयर इंडिया के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। एयरलाइन इस समय व्यापक बदलाव योजना पर काम कर रही है और हाल के महीनों में उसकी परिचालन लागत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।