spot_img
Home INTERNATIONAL Malmö : सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट : अर्जुन एरिगैसी फाइनल राउंड...

Malmö : सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट : अर्जुन एरिगैसी फाइनल राउंड से पहले शीर्ष पर

0
60
Malmö: Sigeman & Co. Chess Tournament: Arjun Erigaisi Tops the Table Ahead of Final Round

माल्मो : (Malmö) भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी (Indian Grandmaster Arjun Erigaisi) ने बुधवार को सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट 2026 के छठे दौर में झू जिनेर को हराकर अंक तालिका में एकल बढ़त हासिल कर ली है। कड़े मुकाबले में झू जिनेर ने मजबूत बचाव किया, लेकिन अर्जुन ने 67 चालों तक चले एंडगेम में जीत दर्ज कर ली। छह दौर के बाद अर्जुन 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वहीं, यागिज कान एर्दोगमुस और मैग्नस कार्लसन (Yagiz Kaan Erdogmus and Magnus Carlsen) 4-4 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहने वाले दो खिलाड़ियों में शामिल हैं। दूसरे खिलाड़ी नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव हैं। पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने एंडी वुडवर्ड के खिलाफ किंग्स इंडियन ओपनिंग चुनी, जिससे मुकाबला काफी आक्रामक और रोमांचक बन गया। अंततः कार्लसन ने जीत दर्ज की। अब अंतिम दौर में उनका सामना यागिज कान एर्दोगमुस से होगा, जहां दोनों खिलाड़ियों के लिए जीत बेहद जरूरी मानी जा रही है। यह दोनों के बीच पहला क्लासिकल मुकाबला भी होगा।

वहीं, अर्जुन एरिगैसी अंतिम दौर में एंडी वुडवर्ड के खिलाफ खेलेंगे। भारतीय ग्रैंडमास्टर के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है। इस बीच, टूर्नामेंट में पहले कार्लसन को हराने वाले जोर्डन वान फोरेस्ट (Jorden van Foreest) निल्स ग्रैंडेलियस के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद खिताब की दौड़ से बाहर हो गए।