spot_img

Mumbai : भीषण गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए बीएमसी ने जारी की सख्त एडवाइजरी

धीरज सिंह
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान (heat and rising temperatures in Mumbaieat and rising temperatures in Mumbai) के बीच शॉर्ट सर्किट और ओवरलोडिंग के कारण आग लगने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए मुंबई अग्निशमन दल ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत फायर सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है।

विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग
गर्मी के कारण AC, कूलर और फ्रिज जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। अग्निशमन दल (Fire Brigade) ने सलाह दी है कि एक ही सॉकेट या प्लग पॉइंट पर कई भारी उपकरणों का लोड न डालें। पुराने और खराब स्विच बोर्ड या प्लग पॉइंट्स को तुरंत बदलें। बिजली के उपकरणों का उपयोग न होने पर उन्हें बंद कर दें।

नियमित वायरिंग और गैस जांच
घरों और इमारतों की इलेक्ट्रिक वायरिंग की किसी विशेषज्ञ इलेक्ट्रीशियन (expert electrician) से जांच कराना अनिवार्य है। साथ ही, रसोई में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की पाइप और रेगुलेटर की नियमित जांच करें ताकि गैस रिसाव से होने वाली आग को रोका जा सके।

ज्वलनशील पदार्थों और कचरे से बचाव
गर्मी में सूखे पत्ते, कचरा या घास जलाने की गतिविधियाँ खतरनाक साबित हो सकती हैं। अग्निशमन दल ने खुले में आग जलाने से पूरी तरह परहेज करने और ज्वलनशील पदार्थों (जैसे पेट्रोल, थिनर या गैस के डिब्बे) का असुरक्षित भंडारण न करने की चेतावनी दी है।

भवनों की सुरक्षा और निकासी मार्ग
इमारत के मालिकों और निवासियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भवन की अग्निशमन प्रणाली हर समय चालू रहे। आपातकालीन निकास मार्ग और सीढ़ियाँ पूरी तरह खुली और बाधा मुक्त हों। वाहनों की पार्किंग ऐसी जगह न करें जहाँ से दमकल की गाड़ियों के आने-जाने में रुकावट आए।

Explore our articles