
मुंबई : (Mumbai) देश की आर्थिक राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब ताज होटल और ट्राइडेंट होटल (Taj Hotel and the Trident Hotel) को आतंकवादी हमले की धमकी भरा कॉल मिला। कॉल में कथित तौर पर बड़े हमले की चेतावनी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉल को ट्रेस किया। शुरुआती जांच में पता चला कि कॉल मुंबई के सायन इलाके (Sion area of Mumbai) से किया गया था, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
पूछताछ जारी, साजिश या अफवाह?
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह जांच की जा रही है कि कॉल के पीछे कोई गंभीर साजिश है या फिर यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी। घटना के बाद दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।


