spot_img

Hyderabad : आंध्र प्रदेश में 51 डॉक्टर बर्खास्त

हैदराबाद : (Hyderabad) आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh government) ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव (State Health Minister Satya Kumar Yadav) ने आज घोषणा की कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) (Directorate of Medical Education) के तहत कार्यरत 51 डॉक्टरों को काम से बिना की कारण या जानकारी के अनुपस्थिति के कारण स्थायी रूप से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। इन डॉक्टरों में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर शामिल (Associate Professors, Assistant Professors, and Tutors) हैं, जिनमें से कुछ कई वर्षों से अनुपस्थित थे। यादव ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 51 डॉक्टरों को बिना अनुमति के छुट्टी पर रहने के कारण काम से हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Explore our articles