spot_img

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

Mumbai: 'Raja Shivaji' Dominates the Box Office; Total Domestic Collection Hits ₹44.40 Crore

मुंबई : (Mumbai) रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित (directed by Riteish Deshmukh) ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और यह तेजी से 50 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) ने रिलीज के पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें हिंदी संस्करण से 1.55 करोड़ और मराठी संस्करण से 3.35 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस पीरियड ड्रामा में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री (Genelia D’Souza, Sanjay Dutt, Vidya Balan, Abhishek Bachchan, and Bhagyashree) जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर साई पल्लवी और जुनैद खान (Sai Pallavi and Junaid Khan) की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म ने पांचवें दिन महज 28 लाख रुपये कमाए हैं और कुल कलेक्शन 3.51 करोड़ रुपये तक सिमट गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) भी कमाई जारी रखे हुए है, जिसने रिलीज के 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अब तक 146.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Raipur : रायपुर में पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, हत्यारोपी जीजा ने किया सरेंडर

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (​​Raipur—the capital of Chhattisgarh) के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां...

Explore our articles