
टीवीके के विजय धामु ने DMK-AIADMK के दिग्गजों को हराया
चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (2026 Tamil Nadu Assembly elections) में चेन्नई की रॉयापुरम सीट से एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। पेशे से ऑटो ड्राइवर के. विजय धामु (K. Vijay Dhamu—an auto-rickshaw driver by profession) ने डेब्यू कर रही तमिलगा वेत्री कषगम के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीतिक दिग्गजों को बड़ा झटका दिया है। विजय धामु ने 55 हजार से ज्यादा वोट हासिल करते हुए करीब 14 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत की खास बात यह रही कि उन्होंने AIADMK (AIADMK) के कद्दावर नेता और पांच बार के विधायक डी. जयकुमार (MLA, D. Jayakumar) को तीसरे स्थान पर धकेल दिया, जिन्हें महज 18 हजार के आसपास वोट मिले।


