
बुलंदशहर : (Bulandshahr) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr district of Uttar Pradesh) जनपद में जिम के भीतर बर्थडे पार्टी के दौरान हुई तीन लोगों की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी जीतू सैनी (Uttar Pradesh, Jeetu Saini) को गुरुवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 25 अप्रैल की रात खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुए इस ट्रिपल मर्डर (Subhash Marg within the Khurja Kotwali police station area) के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं, जबकि स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए।
घायलावस्था में पहुंचाया गया अस्पताल
खुर्जा के क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार (Shobhit Kumar, the Circle Officer (CO) of Khurja) ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह झाझर रोड स्थित सिकंदरपुर गांव के पास आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, जहां खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई आरोपी की मौत
सीओ के अनुसार घायल आरोपी को तत्काल जटिया अस्पताल (Jatia Hospital) ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए उच्च केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


