spot_img

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

Kharagpur: Another Student Dies Under Suspicious Circumstances on IIT Kharagpur Campus

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। मैकेनिकल/मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग विभाग (Department of Mechanical/Manufacturing Engineering) के तीसरे वर्ष के छात्र जयबीर सिंह दरिया (21) की हॉस्टल परिसर में ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। वह गुजरात के अहमदाबाद के निवासी थे। घटना के बाद पूरे कैंपस में शोक और चिंता का माहौल है।

पुलिस और संस्थान सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह कैंपस स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हॉल (Atal Bihari Vajpayee Hall) के सामने छात्र का रक्तरंजित शरीर पड़ा मिला। सबसे पहले कैंपस के सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखा और तुरंत आईआईटी प्रशासन को सूचना दी। बाद में खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रही हिजली पुलिस की टीम (Hijli police team) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र हॉस्टल की ऊपरी मंजिल या इमारत की छत से नीचे गिरा या कूद गया। हालांकि यह आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस ने कैंपस के सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय छात्र अकेला था या उसके साथ कोई और मौजूद था।

गौरतलब है कि पिछले करीब 16 महीनों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर परिसर में यह आठवीं असामान्य मौत बताई जा रही है। इनमें से अधिकतर घटनाएं कैंपस के भीतर हुई हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Gorakhpur : राप्ती में डूबे तीन दोस्त, रातभर दुआएं… सुबह मिली लाशें, गोरखपुर में मातम

गोरखपुर : (Gorakhpur) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur, Uttar Pradesh) से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। राप्ती नदी (Rapti River)...

Explore our articles