spot_img

New Delhi : जियोः बन सकता है देश का सबसे बड़ा इश्यू

New Delhi: Jio — Set to Become the Country's Largest Public Issue

रिलायंस की बड़ी तैयारी, जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अगले महीने
नई दिल्ली : (New Delhi) (Reliance Industries)
करीब दो दशक बाद अपनी किसी प्रमुख इकाई को शेयर बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी की डिजिटल इकाई (Jio Platforms) का आईपीओ अगले महीने फाइल किया जा सकता है, जिसे आकार के लिहाज से भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में पूरे वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन को शामिल किया जाएगा, जिससे निवेशकों को कंपनी की आय, ग्राहक आधार और परिचालन वृद्धि की स्पष्ट तस्वीर मिल सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पहले मार्च के अंत तक ड्राफ्ट दाखिल करने की योजना बनाई थी, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं—खासकर ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव—के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए समयसीमा आगे बढ़ा दी गई। अब रिलायंस अपने आगामी तिमाही नतीजों के बाद ही इस दिशा में कदम बढ़ा सकती है, ताकि दस्तावेज में पूरे साल का समेकित डेटा शामिल किया जा सके।

19 बैंकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
इस बहुप्रतीक्षित आईपीओ के प्रबंधन के लिए कंपनी ने 19 प्रमुख निवेश बैंकों का कंसोर्टियम नियुक्त किया है, जिनमें (Kotak Mahindra Bank, Morgan Stanley, JM Financial, Goldman Sachs, HSBC, Bank of America और Citigroup) शामिल हैं। ड्राफ्ट में जियो के सब्सक्राइबर ग्रोथ, औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से जुड़े प्रमुख संकेतकों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

Explore our articles