spot_img

Ghaziabad : खड़ी थार से भिड़ा कैंटर, तीन की मौत

Ghaziabad: Canter Crashes into Parked Thar; Three Dead

गाजियाबाद : (Ghaziabad) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। थाना विजयनगर क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब दीपक (30), नवीन (35) और योगेश (30) अपनी थार जीप और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रैवलर/कैंटर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles