spot_img

Kathmandu : नेपाल की १६ संसदीय समितियों के चुनाव संपन्न

Kathmandu: Elections for Nepal's 16 Parliamentary Committees Concluded

६ समितियों में महिलाओं को मिला नेतृत्व
काठमांडू : (Kathmandu)
नेपाल के संघीय संसद के अंतर्गत कुल 16 संसदीय समितियों के सभापतियों का शुक्रवार को चुनाव हुआ है। इनमें से 6 समितियों के नेतृत्व में महिलाएं चुनी गई हैं।

नेपाल का संघीय संसद दो सदनों का है। राष्ट्रीय सभा के अंतर्गत चार संसदीय समितियां हैं, जिनमें से दो के सभापति पद पर महिलाएं और दो पर पुरुष हैं। राष्ट्रीय सभा के तहत सार्वजनिक नीति तथा प्रत्यायोजित विधायन समिति की सभापति पूजा चौधरी और संघीयता सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्रीय सरोकार समिति (National Concern Committee) की सभापति जयन्ती देवी राय हैं।

आज हुए संसदीय समिति के सभापति के निर्वाचन के बाद १२ में से चार पर महिलाओं को नेतृत्व मिला है। कानून, न्याय तथा मानवाधिकार समिति की सभापति में समीक्षा बास्कोटा, महिला तथा सामाजिक मामलों की समिति की सभापति आकृति अवस्थी, अंतरराष्ट्रीय संबंध और पर्यटन समिति की सभापति सुम्निमा उदास तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी समिति की सभापति ओजस्वी शेरचन निर्वाचित हुई हैं।

बाकी समितियों में पुरुष सांसदों को नेतृत्व मिला है। राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति के सभापति हरि ढकाल, कृषि, सहकारी तथा प्राकृतिक संसाधन समिति के सभापति अशोक कुमार चौधरी, पूर्वाधार विकास समिति के सभापति आशीष गजुरेल, संसदीय सुनवाई समिति के सभापति बोधनारायण श्रेष्ठ, उद्योग, वाणिज्य, श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति के सभापति रहबर अंसारी और अर्थ समिति के सभापति कृष्णहरि बुढाथोकी हैं।

सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति का पद प्रमुख विपक्षी दल को दिया गया है। इस पर के लिए नेपाली कांग्रेस के सांसद भरत खड्का और राज्य के निर्देशक सिद्धांत, नीतियों और दायित्वों के कार्यान्वयन की निगरानी तथा मूल्यांकन समिति के सभापति में गणेश कार्की निर्वाचित हुए हैं।

Explore our articles