spot_img

Mumbai : मुंबई में जियो का नेटवर्क सबसे आगे

Mumbai: Jio’s Network Leads the Way in Mumbai

टीआरएआई रिपोर्ट में 5जी स्पीड और वॉइस क्वालिटी में अव्वल
मुंबई : (Mumbai)
रिलायंस जियो ने मुंबई और उपनगरों में अपने नेटवर्क प्रदर्शन से दूरसंचार क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India’s) (TRAI) के फरवरी 2026 के स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) के अनुसार, जियो ने 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड, वॉइस कॉल क्वालिटी और कम लेटेंसी जैसे प्रमुख मानकों पर प्रतिस्पर्धियों से बढ़त बनाई है। टीआरएआई रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने औसतन 244.43 Mbps की 5G डाउनलोड स्पीड और 39.05 Mbps की अपलोड स्पीड दर्ज की, जो सभी ऑपरेटरों में सबसे अधिक है। इससे यूजर्स को तेज वीडियो स्ट्रीमिंग, स्मूद ऑनलाइन गेमिंग और बिना रुकावट इंटरनेट ब्राउज़िंग का अनुभव मिलता है, खासकर पीक आवर्स में भी।

वॉइस क्वालिटी और कम लेटेंसी में भी बढ़त
डेटा सेवाओं के साथ-साथ जियो ने वॉइस सेवाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट में कॉल सेटअप की उच्च सफलता दर, तेज कनेक्शन समय, बेहद कम कॉल ड्रॉप और साफ आवाज की पुष्टि हुई है। साथ ही, कम लेटेंसी के कारण वीडियो कॉल, वर्चुअल मीटिंग और रियल-टाइम गेमिंग में यूजर्स को बेहतर और रेस्पॉन्सिव अनुभव मिलता है।

उच्च घनत्व वाले इलाकों में भी मजबूत नेटवर्क
ड्राइव टेस्ट में मुंब्रा, दहिसर, तळोजा, महापे, कोपर खैराणे, वाशी, घनसोली, ऐरोली और कलवा जैसे हाई-डेंसिटी इलाकों को शामिल किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों, औद्योगिक क्षेत्रों और अटल सेतु (Atal Setu) जैसे व्यस्त मार्गों पर भी जियो का नेटवर्क मजबूत और स्थिर पाया गया।

डिजिटल अनुभव में जियो बना पहली पसंद
बफर-फ्री स्ट्रीमिंग, एचडी वॉइस कॉलिंग और डिजिटल सेवाओं में बेहतर अनुभव के चलते जियो मुंबई और उपनगरों में मोबाइल यूजर्स की पहली पसंद बना हुआ है। कंपनी का फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण इसे प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए हुए है।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles